*भाजपा हटाओ, संविधान व देश बचाओ को लेकर भाकपा ने शुरू किया पदयात्रा*

*भाजपा हटाओ, संविधान व देश बचाओ को लेकर भाकपा ने शुरू किया पदयात्रा*

जेटी न्यूज/अम्बिका प्रसाद


कोटवा:(पूर्वी चंपारण ) भाजपा हटाओ संविधान व देश बचाओ को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जन अभियान कार्यक्रम बुधवार को किया गया। पद यात्रा की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय कोटवा चौक से दीपउ गांव, पोखरा, शेखटोली, राजापुर मठिया होते हुए गढ़वा खजुरिया चौक पर सम्पन हुआ। पद यात्रा का नेतृव जिला किसान सभा अध्यक्ष रामायण सिंह कर रहे थे । सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीति से मंहगाई चरम पर है। किसानों को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी करो, बेरोजगार को रोजगार दो, अडानी की संपत्ति जब्त करो, केन्द्रीय जाँच एजेंसी का दुरुपयोग बंद करो, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द करो, समान शिक्षा नीति लागू करो, मौलिक अधिकार पर हमला बंद करो, मनरेगा में कटौती वापस लो नही तो जक्का जाम किया जाएगा ।

अंचल सचिव भरत राय ने कहा कि 8 और 9 जून 23 को जिला मुख्यालय पर जनसत्याग्रह एवम जेल भरो अभियान किया जाएगा। मौके पर कामरेड बाबूलाल राय, रामजीवन महतो, लालबिहारी बैठा, पूर्व मुखिया रईस आजम, अवधेश गिरी, अफताब शेख, शिवमंगल दास, विजय राम, योगी राय, मोती महतो, ध्रुप महतो, रामजन्म महतो, कृष्णा महतो, विरेंद्र यादव सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button