दरभंगा में एम्स निर्माण को ले दिया धरना, सौंपा मांगों का स्मार पत्र

दरभंगा में एम्स निर्माण को ले दिया धरना, सौंपा मांगों का स्मार पत्र

जेटी न्यूज/दरभंगा

दरभंगा में एम्स निर्माण एवं दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मिथिला राज्य संघर्ष समिति के तत्वावधान में दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राम मोहन झा ने किया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए डाॅ झा ने कहा कि सारी औपचारिकता पूरी होने के वाबजूद दरभंगा में एम्स नहीं बनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। डाॅ झा ने कहा कि जो लोग यह तर्क दे रहे हैं कि दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल यहाँ है इसलिए एम्स दरभंगा शहर में एम्स नहीं बनना चाहिए उनलोगों को मैं कहना चाहता हूँ कि दिल्ली एम्स के बगल में सफदरजंग अस्पताल है। राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन गरीबों का घर उजारकर अतिक्रमण मुक्त करवाता है वहीं दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के जमीन का सीमांकन कर जमीन पर अवैध कब्जा जमाए हुए माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त क्यों नहीं करवाता है? इतना ही नहीं जमीन माफिया के कारण आज तक नाला का निर्माण तक नहीं हो सका जिसके कारण बरसात में अस्पताल नारकीय स्थिति में आप जाता है। सरकार तथा जिला प्रशासन से कहना चाहता हूँ कि लाखों लोगों के जीवन से जुड़े इस अस्पताल को अतिक्रमण मुक्त कराकर नाला निर्माण कराया जाए। एम्स निर्माण होने से गरीबों का सस्ते दर पर इलाज होगा। एम्स में 750 बेड होगें, ओपीडी में प्रतिदिन दो हजार और आइपीडी में लगभग एक हजार प्रतिमाह लोगों का इलाज होगा। प्रस्तावित एम्स में 750 बेड में इमर्जेंसी,ट्रामा बेड, आईसीयू बेड, आयुष बेड, प्रायवेट बेड और स्पेशियलिटी ओर सुपर स्पेशियलिटी बेड शामिल होंगे। इसके अलावा इसमे एक मेडिकल कॉलेज, आयुष ब्लाॅक, ऑडिटोरियम, नाईट शेल्टर, गेस्ट हाउस, हास्टल और आवासीय सुविधा होगी। करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

जिन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली जाना पडता था उसका दरभंगा में इलाज हो जाएगा। लेकिन लोकसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा के लिए सभी राजनीतिक दल ने इसे लटका भटका दिया है। डाॅ झा ने कहा कि तत्काल दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दल एक होकर कारगर कदम उठाए। डाॅ झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व एम्स निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कारगर कदम नहीं उठाया गया तो दरभंगा प्रमंडल के सभी जनता से अपील है कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करे इसके लिए मिथिला राज्य संघर्ष समिति व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। धरना को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों मे प्रवक्ता प्रो ज्योति रमण झा, डाॅ सुरेश राम, भरत यादव, पुरूषोत्तम झा, डाॅ कुशेश्वर सहनी, वचनेश्वर झा, मो इनाम, राम पुकार राय चन्द्र मोहन चौधरी, शम्भू भगत, ओमप्रकाश, अविनाश कुमार पाठक, जितेन्द्र कुमार, संजय महतो, राजा पांडे, शम्भू सिंह, मुकेश कुमार, रवि चन्द्र यादव, उद्योग कुमार, करण राम, प्रमोद दास सहित अन्य कई लोग शामिल थे।
धरना समाप्ति के पश्चात प्रधानमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री तथा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के नाम से प्रेषित स्मार पत्र अधीक्षक महोदय को सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button