शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के व्याख्यान कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस का समापन कार्यक्रम आयोजित

शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के व्याख्यान कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस का समापन कार्यक्रम आयोजित


जे टी न्यूज़, बारा चकिया /पूर्वी चंपारण :शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय के व्याख्यान कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर डॉक्टर रंजीत कुमार दिनकर ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों का सर्वांगनिक विकास करना है। गांधी जी के चिंतन और डॉक्टर राव का सचेतन का देन है यह राष्ट्रीय सेवा योजना। आज 20,669 महाविद्यालय तथा 11,988 उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापित है। डॉक्टर कृति कुमार शोध आचार्य ने कहा कर्तव्य निष्ठा और सदाचरण का प्रतीक राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय योजना से स्वयंसेवक नई राह पा रहे हैं। प्रोफेसर संतोष आनंद ने गांधी जी के सपना को साकार करने वाला यह योजना हमेशा स्वयंसेवकों को पथ निर्देशित करेगा ।

कार्यक्रम में दीपक रजक डॉक्टर दिगंबर झा, रमाकांत पांडे, सलोनी कुमारी, सूरज कुमार, रोशन पांडे, कुंदन कुमार, रचना भारती, खुशी कुमारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अजय कुमार सिन्हा ने की।

Related Articles

Back to top button