देश के विकास और सुरक्षा के लिए पीएम मोदी का कार्य सराहनीय:हरिभूषण ठाकुर

देश के विकास और सुरक्षा के लिए पीएम मोदी का कार्य सराहनीय:हरिभूषण ठाकुर

बिस्फी। जेटी न्यूज।

बिस्फी निप्र भाजपा कार्यसमिति की बैठक अटल स्मृति भवन बिस्फी में हुई। अध्यक्षता बिस्फी मंडल अध्यक्ष राम सकल यादव ने की। बैठक में 21 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन करने,मतदाता सूची का एक पन्ना प्रमुख बनाने, माइक्रोडोनेशन कार्यक्रम को ले विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मौजूद स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। बचोल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति रफ्तार पकड़ ली है।

वहीं पीएम मोदी देश की सुरक्षा स्थिति को अभेद्य बनाने में जुटे है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से प्रखंड में चलाये जा रहे केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर नजर रखने को कहा। कार्यकर्ताओं को विकास योजनाओं में गरीबों और जरूरतमदों की हकमारी नहो इसके लिए अधिकारियों से लगातार संवाद बनाये रखने को कहा। बैठक में हरिवंश यादव, रंजिश ठाकुर, दिवाकर गिरी, शंभू ठाकुर,मनोज कुमार यादव,कमलेश यादव,धर्मेन्द्र साहु,प्रकाश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button