भाजपा आर एस एस भगाओ। महिला बचाओ देश बचाओ रैली

भाजपा आर एस एस भगाओ। महिला बचाओ देश बचाओ रैली


जे टी न्यूज, पटना: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति,(एडवा) की ओर से _भाजपा आर एस एस , भगाओ। महिला बचाओ।। देश बचाओ संसद के समक्ष राष्ट्रीय रैली 5अक्टुवर को सफल बनाने के लिए एडवा बिहार राज्य की ओर से मधुबनी, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, सीतामढी, वैशाली, गोपालगंज, पटना, खगड़िया, सहर्षा, मधेपुरा, सुपौल,सारण, गया, नवादा, जहानाबाद, कैमूर समेत दर्जनों जिला से संकड़ों की संख्या में एडवा कार्यकर्ता भाग लेने के लिए 3अक्टुवर को विभिन्न स्थानों से प्रस्थान करेगी।
रैली में मुख्य रूप से – बढती मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं और बच्चों पर बढते हिंसा, बलात्कार की घटनाएं, हत्या के खिलाफ साथ ही साथ 33% महिला आरक्षण विधेयक 2024 के लोकसभा चुनाव में ही लागू करने, समेत खाध सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाली सब्सिडी वाले अनाज सभी परिवार को देने आदि मांगें उठाई जाऐगी।
बिहार का जत्था का नेतृत्व करेंगी , रामपरी, नमिता सिंह, सुलेखा, मृदुला सिन्हा, सरिता पाण्डेय, नीतू देवी, सुनैना देवी, गीता सागर, शीला देवी, कुन्ती देवी, सुखवासी देवी, गायत्री सिंह, रीना देवी, सुमित्रा देवी, खातुन, रेखा देवी, इत्यादि महिला नेत्री करेंगी।

Related Articles

Back to top button