*मुख्यमंत्री भी इस सजावट को देख हुए मंत्रमुग्ध। संजीव मिश्रा। सब पे नजर, सबकी खबर।*

 

संजीव मिश्रा।

बांका:- बिहार के मुखिया श्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार जल- जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में गुरुवार को बांका जिले के चांदन डैम शक्ति नगर पहुंचे। ज्ञात हो कि विगत एक वर्ष के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह दूसरी चांदन डैम यात्रा थी। मुख्यमंत्री ने आज यहां पहुचकर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दीं। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं की समीक्षा की, साथ-साथ यहां 57 करोड़ की लागत से बनी अनेक योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चांदन जलाशय को काफी करीब से देखा और वहां मौजूद अभियंता प्रमुख सिचाई विभाग द्वारा किये गये कार्यों से अवगत भी हुए । वहीं,मुख्यमंत्री के परामर्शी एवं मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी बांका ने विकाश से संबंधित कार्यों की जानकारियां वहां मौजूद आला अधिकारियों को दीं।वहीं,चांदन जलाशय क्षेत्र में बाटिका सोलर लाईट का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही जल-जीवन- हरियाली से संबंधित कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी बांका कुंदन कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए प्रदर्शनी के बारे में मुख्यमंत्री नितीश कुमार को विस्तृत रूप से जानकारी दीं।
निरीक्षण के क्रम में जीविका दीदी द्वारा बैंकों द्वारा मिलने वाली ऋण की जानकारी दी।
वहीं, उन्नयन द्वारा लगाए गए स्टोल पर बताया गया कि, किस प्रकार छात्र एवं छात्राएँ इससे शिक्षा ग्रहण कर बिहार ही नही बल्कि पूरी दुनियां में बांका का नाम रौशन किया।
सुरक्षा की कमान भागलपुर रेंज डीआईजी सुजीत कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक बांका अरविंद कुमार गुप्ता ने संभाल रखी थीं।
सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। परिंदा भी पर नहीं मार सके।
मुख्यमंत्री के बांका आगमन को लेकर जिले में कई दिनों से प्रशासनिक तैयारियां चल रही थीं। चांदन डैम तथा आसपास के इलाके को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सजावट का दीदार भी किया और देखकर मंत्रमुग्द हुए।उन्होंने स्थानीय मंत्री के आग्रह पर अगल-बगल के इलाके में स्थित लक्ष्मीपुर राजघराने के ऐतिहासिक धरोहरों, पौराणिक अवशेषों तथा खास रानी तालाब को भी देखा।साथ ही जलजीवन हरियाली के तहत लगाये गये बृक्षारोपण को देखा। देख काफी पुलकित भी हुए।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दरम्यान कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। वरना मानवता संकट में पड़ जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं जल संरक्षण पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित हो सकें।

मुख्यमंत्री के साथ जिला के प्रभारी मंत्री रामसेवक सिंह,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल,जल संसाधन मंत्री संजय झा,क्षेत्रीय सांसद गिरधारी यादव सहित राज्य के अनेक नेता व आला अफसर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह,मुख्य सचिव दीपक कुमार ,डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी- अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री सीधे भागलपुर निकले।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल जीवन हरयाली अंतर्गत मुंगेर व जमुई का कार्यक्रम है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button