शाहाबाद का इतिहास रचेगा महोत्सव जिले के जनप्रतिनिधियों ने भरी हुंकार

शाहाबाद का इतिहास रचेगा महोत्सव
जिले के जनप्रतिनिधियों ने भरी हुंकार

जे टी न्यूज, मोहनियां (कैमूर) माँ मुंडेश्वरी धाम भगवानपुर में आगामी 2 दिसंबर को होने वाले शाहाबाद महोत्सव के माध्यम से एक नया इतिहास रचने के लिए कैमूर जिले के बुद्धिजीवी और समाजसेवी लोगों शनिवार को भभुआ रोड स्थित होटल विमल प्वाइंट में एक बैठक रखी। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपने गौरवशाली ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा धार्मिक विरासत को याद करते हुए पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के वैनर तले जो मुहिम छेड़ी गई है उसे कैमूर जिले के धरती और मुंडेश्वरी के प्रांगण में भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए शाहाबाद के विभिन्न भागों के अलावा कैमूर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय से पंचायत स्तर पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि गौरवशाली इतिहास और विरासत तथा गरिमामय संस्कृति होने के बावजूद अभी तक इस इलाके को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पहचान नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर इसे बृहद मुर्त रूप देने का संकल्प लें। बैठक के दौरान आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने महोत्सव के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी।

दीनानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तरुण सिंह जिला पार्षद सत्रुन्जय सिंह उर्फ छोटन सिंह, गीता पासी, जिला पार्षद अध्यक्ष प्प्रतिनिधि बंटी सिंह,मुखिया इमरान चांद, पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चंदन सिंह, जितेन्द्र सिंह मनोज सिंह, धीरज सिंह, विमल कुमार, आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन शंकर कैमूर ने की।

Related Articles

Back to top button