श्रद्धापूर्वक मनाई गई अम्बेडकर की पुण्यतिथि

श्रद्धापूर्वक मनाई गई अम्बेडकर की पुण्यतिथि

जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां स्थित लालबाबू के आवास पर बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्रद्धालुओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा साहेब के विचारों पर चलने की शपथ ली। कहा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। लोगों ने कहा कि वे भारत के महान समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री, इतिहास के जानकार , मानव विज्ञान के ज्ञाता, बौद्ध, पाली व संस्कृत साहित्यों ज्ञाता थे। संपूर्ण वेद व उपनिषदों का अध्यन करने वाले महान लेखक व पत्रकार थे। मानवाधिकारों के संरक्षक, कानून विशेषज्ञ ,भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के निर्माता व महान राजनीतिज्ञ थे। लोगों ने कोटि- कोटि नमन व श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सीनियर प्रयोगशाला तकनीशियन लालबाबू यादव, सुरेश राम, भरत, अर्जुन राम, अमरजी आदि थे।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button