भाजपा सासाराम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की सूची जारी की

भाजपा सासाराम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की सूची जारी की

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी सासाराम ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंशीधर सेठ द्वारा किया गया। उन्होंने सूची जारी करते हुए बताया कि एक-एक प्रति प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार संगठन का काम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला महामंत्री अशोक साह, मंडल प्रभारी सत्येंद्र सिंह की सहमति के बाद मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिसके तहत महामंत्री चितरंजन सिंह उर्फ मंटू सिंह तथा उपाध्यक्ष रजनीकांत उपाध्याय, हरिनंदन सिंह, परमहंस सिंह, विंध्याचल सिंह, शशि बाला देवी एवं मंत्री- मनीष पांडेय, सुरेंद्र महतो, अरुण चंद्रवंशी, रमेश तिवारी, विकास गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अयोध्या सिंह को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के कार्यों में लग जाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 के पार को लक्ष्य कर सभी जमीन स्तर पर कार्य करें। तभी हम सभी मिल के अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार कर सकते हैं।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button