यूको बैंक के अंदर छत का गिरा प्लास्टर, बाल बाल बच्चे कर्मचारी व ग्राहक
यूको बैंक के अंदर छत का गिरा प्लास्टर, बाल बाल बच्चे कर्मचारी व ग्राहक

जे टी न्यूज़, मधुबनी : पंडौल बाजार स्थित यूको बैंक के अंदर छत का प्लास्टर गिरने से बैंक ग्राहक में अफरा तफरी के माहौल कायम हो गया। छत प्लास्टर गिरने से बैंक कर्मचारी एवं ग्राहक बाल बाल बचे। वही प्लास्टर गिरने से एक बच्ची ज़ख्मी हो गई। बच्ची को इलाज हेतु पंडौल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

यह घटना शुक्रवार तक़रीबन 3 बजे के बताई गई है। बैंक मैनेजर राजेश झा ने बताया की बैंक के छत कुछ इससे पहले से क्षतिग्रस्त था,जिसको लेकर बार-बार जोनल ऑफिस को सूचना दिया जा रहा था। परंतु समय पर नहीं आने के कारण घटना हो गया। बताया कि यह घटना को लेकर पुनः बोला गया है। जो जल्द ही सभी क्षतिग्रस्त जगहों को ठीक करवाया जायेगा।


