सदर अस्पताल में अग्निशमन मॉकड्रिल सप्ताह का आयोजन अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने दी अहम जानकारी..

सदर अस्पताल में अग्निशमन मॉकड्रिल सप्ताह का आयोजन

अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने दी अहम जानकारी..

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सदर अस्पताल में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉकड्रिल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों एवं अस्पताल कर्मियों को आग से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने के प्रति जागरूक करना था।

मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन टीम ने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, बचाव कार्य एवं उपकरणों के सही उपयोग का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को व्यावहारिक रूप से समझाया गया कि किस प्रकार सूझबूझ के साथ कार्य करते हुए जान-माल की क्षति को कम किया जा सकता है।

अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने आम आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समझदारी से काम लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले अग्निशमन विभाग को टॉल-फ्री नंबर पर सूचना दें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता एवं जिम्मेदारी का परिचय दें।

Related Articles

Back to top button