भारत जोडो न्याय यात्रा मे पहुंचे राहुल गांधी नेताओं ने किया स्वागत

जे टी न्यूज़, गया :अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गया मे देरी से पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लगातार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे है। उनके द्वारा कई राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा के तहत दौरा किया जा चुका है। वे लगातार यात्रा कर लोगो से संपर्क बना रहे है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गया एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जहाँ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया है। 12 बजकर 50 मिनट पर फ्लाइट थी। लेकिन तकनीकी समस्या के कारण वे दो घंटे लेट पहुंचे राहुल गांधी। उन्हें हवाई मार्ग से औरंगाबाद जाना था। जहाँ वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे आधा घंटा लेट हेलीकॉप्टर से निकले।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पहुंचे और फिर हवाई मार्ग से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। औरंगाबाद में भारत के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए राहुल गांधी जनसभा करेंगे। इसके बाद कल सासाराम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button