डॉ प्रियंका तिवारी अभाविप की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंतोष प्रदेश सह मंत्री मनोनीत

डॉ प्रियंका तिवारी अभाविप की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंतोष प्रदेश सह मंत्री मनोनीत

जे टी न्यूज़, गया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65 वें बिहार प्रांतीय अधिवेशन में जगजीवन महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका तिवारी को अभाविप का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें कि गया जिले से पहली बार किसी महिला को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

 

वही अभाविप में लंबे समय से गया जिले के संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव से तत्पर रहने वाले जुझारू कार्यकर्ता मंतोष सुमन को प्रदेश सह मंत्री का दयित्व मिला है।

 

प्रदेश में पदाधिकारी बनाये जाने पर पूर्व जिला प्रमुख डॉ.राकेश सर, डॉ. अश्विनी मिश्रा , प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अनिरूद्ध सेन जी,

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार, मानपुर नगर मंत्री रंजीत कुमार,साजन चंद्रा,भोला कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भगवान विष्णु का चरण भेंट कर स्वागत किया और हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी। उक्त आशा की जानकारी परिषद के कार्यकारिणी

सदस्य अनिरुद्ध सेन ने दी।

Related Articles

Back to top button