अंतराष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था का होली मिलन समारोह आयोजित

सामूहिक नृत्य कर होली जश्न का इजहार किया

अंतराष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था का होली मिलन समारोह आयोजित

सामूहिक नृत्य कर होली जश्न का इजहार किया

जे टी न्यूज, कटिहार: अंतराष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था का होली मिलन समारोह सिरसा स्थित विष्णु गार्डन मे आयोजित की गई। जिसमे कटिहार जिले के ब्राह्मण परिवार के सदस्य गण शामिल हुये। विष्णु गार्डन होली मिलन समारोह स्थल पर भव्य पंडाल लगाया गया था। पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली के गीत पर होली मिलन में आए हुए सभी लोग एक साथ मिलकर सामूहिक नृत्य कर होली जश्न का इजहार किया। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अमीर लगाकर गले से गले मिलकर बधाई दिया। होली मिलन समारोह में भांग युक्त शर्बत, लस्सी पुआ, पकवान एवं मिठाई का भी व्यवस्था किया गया था। होली मिलन समारोह में in tiहरतपके के लोग शामिल हुए। खासकर चिकित्सक, प्रोफेसर, व्यवसायी,अधिवक्ता, पत्रकार, विभिन्न विभाग के पदाधिकारी तथा रेल के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाई चार कायम रखने का संदेश दे रहे थे।

जिसमे मुख्य रूप से नवीन झा, नरोत्तम जोशी, अमर झा, ध्रुव झा, संजीव झा, राजेश रंजन मिश्रा, महेंद्र झा, डॉ के. के. मिश्रा, डॉ अतुल मिश्रा, डॉ आसुतोष झा,रंजना झा, डॉ एन. के. झा. सीमा मिश्रा,टनटन ठाकुर,प्रवीण कुमार झा, प्रफुल झा, सुभाष झा, विजय शर्मा, दिनेश शर्मा, मनोज झा, सुमन झा, विकाश चंद्र ठाकुर. डॉ रमन झा, बब्बन झा, सत्यनारायण शर्मा,छाया तिवारी,विभा मिश्रा,पप्पू झा,लोक नाथ झा,प्रियाँशू कुमार झा सहित जिला भर के लोग बडी़ संख्या में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button