कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कटिहार में चुनावी सभा को किया संबोधित

देश के 40 लाख युवाओं को खाली पद पर भरेंगे :राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कटिहार में चुनावी सभा को किया संबोधित 

देश के 40 लाख युवाओं को खाली पद पर भरेंगे :राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा देश के लोगों को गुमराह करने का काम किया है: मल्लिका अर्जुन खरगे

जे टी न्यूज, कटिहार: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने राजेंद्र स्टेडियम कटिहार में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा स्थल पर निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब से पहुंचे। कांग्रेस एवं महागठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल का माला पहनकर अभिनंदन किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने बुके एवं शाल देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। राजेंद्र स्टेडियम कटिहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी ने 10 वर्षों में बिहार को कुछ नहीं दिया। केवल बिहार में तोड़फोड़ की सरकार बनाने का कार्य किया। भाजपा देश के लोगों को गुमराह करने का काम किया है। अब देश के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। भाजपा लोगों को फंसाने का काम कर रहे हैं।अब लोग होशियार हो गए हैं। बिहार में गठबंधन की यूनिटी है। अब कोई नहीं तोड़ नहीं सकता है। क्योंकि जनता हमारे साथ है। नीतीश जी चले गए, पर जनता आम जनता हमारे साथ है। देश को बचाने की ताकत अब हम रखते हैं।लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना पहली प्राथमिकता होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खगरे ने कहा कि भाजपा के लोग का आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है। मोदी जी केवल कहते हैं कि अच्छे दिन लायेगें। लेकिन 10 वर्षों में महंगाई आसमान छू लिया है।लोग परेशान है। बेरोजगारी बढ़ाया यही इनके अच्छे दिन हैं। एक तरफ नौजवान नौकरी के लिए तरस रहे हैं।और पलायन कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी सरकार होगी देश के 40 लाख युवाओं को खाली पद पर भरेंगे। युवाओं को एक लाख रुपये देंगे। महिलाओं को प्रति वर्ष लाख रुपया दिया जाएगा। प्रत्येक राज्य में फंड बनाकर युवाओं के लिए देने का कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम गरीबों के लिए जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहताहै और हम चाहते की जनता की दुख दर्द को समाप्त करेंगे। भाजपा ने देश के लिए कुछ नहीं किया। जबकि कांग्रेस के इंदिरा जी, राजीव गांधी जी देश के लिए शहीद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुल्क को बंटने नहीं देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने कहा कि मुझे भरोसा है कि हमारे दोस्त तारीक अनवर कटिहार के संसदीय सीट से विजयी होकर दिल्ली पहुंचेंगे। इसलिए इन्हें भारी मतों से जीत दिलाये। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद तारीक अनवर ने कहा कि कटिहार में उद्योग विहीन हो गया है। यहां पर दो जूट मिल चल रही थी, जो बंद हो गया है।नौजवान को रोजगार के लिए पलायन होना पड़ रहा है। कटिहार की सबसे बड़ी समस्या है। बाढ़ और कटाव की समस्या है। जिसे निजात दिलाने के लिए हम प्रयास करेंगे। यहां की जनता मुझे पांच बार कामयाबी हासिल दी है। इस बार भी भारी मतों से कामयाबी हासिल कराएंगे। इस बार कटिहार की सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी। मैं ऐसा विश्वास दिलाता हूं। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। सभा को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान, माले विधायक महबूब आलम, प्रतिमा दास, पूर्व मंत्री डा0 राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक अरुण तिवारी, राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन,कांग्रेस नेत्री संयुक्त देवी ने संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंकज तंबाकू वाला, राजेश कुमार झा फिरोज अख्तर कुरैशी साहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button