भारत चला लॉक डाउन की राह, दिल्ली समेत 11 राज्यों के 200 से अधिक शहरों में लॉक डाउन, सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अपील बेवजह घरों से नहीं निकलें लोग
नई दिल्ली

कोरोना वायरस देश में तेजी से फैल रहा है पिछले 2 दिनों में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौतें हो चुकी है। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटीज के मरीज थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है इनमें से छह को डायबिटीज की बीमारी थी। *अतः डायबिटीज के मरीजों को सतर्कता से रहने की जरूरत है।*

देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 350 सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। धीरे-धीरे देश लॉक डाउन की तरफ बढ़ रहा है। 11 राज्यों के 200 से अधिक शहरों में पूरी तरह से लॉक डाउन का आदेश जारी कर दिया गया है।

लॉक डाउन की अवहेलना पर हो सकती है कार्रवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ही पूर्णत: लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। बेवजह भीड़-भाड़ ना लगाएं और भीड़-भाड़ वाले इलाके में ना जाए। वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने रविवार के जनता कर्फ्यू को 1 दिन के लिए और बढ़ाने की लोगों से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लॉक डाउन के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लॉक डाउन में कौन सी सेवाएं रहेंगी जारी
- जरूरी कार्यों के लिए 25% ही बसे चले जाएंगे।
- अस्पताल या जरूरी कामों के लिए लोग जा सकेंगे।
- मेडिकल, दूध, एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
- 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे।
- प्राइवेट सेक्टर के स्थाई और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर हैं ऐसा माने जाएंगे, उन्हें सैलरी दी जाएगी।
सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

कौन सी सेवाएं पूर्णतः बंद
- कोई भी पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा।
- शॉप, बाजार, वर्कशॉप बंद रहेंगे।
- गैर जरूरी कार्यों के लिए घर से नहीं निकल पाएंगे।
- सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे। * 23 मार्च से राज्य के अंदर घरेलू उड़ानें बंद कर दी जाऐंगे।
- सोमवार से दिल्ली सहित सभी जगह पर बॉर्डर सील रहेंगे।

इन 6 राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन, लगभग 30 करोड़ लोग घरों में बंद
राजस्थान के 33 जिले, उत्तराखंड के 13 जिले, पंजाब के 22 जिले, उड़ीसा के 30 जिले, बंगाल के 23 जिले, दिल्ली के 11 जिले, और बिहार के 38 जिले। इनके अलावा चार और राज्यों के भी 45 जिलों में लॉक डाउन लगाया गया है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र 13 जिले, मध्य प्रदेश 10 जिले, उत्तर प्रदेश 15 जिले और हरियाणा 7 जिले।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कहां-कहां लॉक डाउन
महाराष्ट्र में 13 जिले- पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरी।
मध्य प्रदेश में 9 जिले भोपाल, जबलपुर, शिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा।
उत्तर प्रदेश में 3 जिले गाजियाबाद, गौतम बुध नगर (नोएडा) और लखनऊ।
देश में सबसे बड़ी स्क्रीनिंग भीलवाड़ा में 27 मार्च तक 30 लाख आबादी की जांच होगी
भीलवाड़ा से कोरोना चैन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर छः हजार लोगों की स्क्रीनिंग करवाई गई। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के पांच और नर्सिंग कर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 लोग पीड़ित पाए गए थे। भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40000 से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है। 27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं, 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।
23 राज्यों तक पहुंच चुका है कोरोना वायरस
देश के 23 राज्यों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। सिर्फ झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में अभी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती है, सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हो पाई है।

