संगमविहार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रोड शो आयोजित
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की झलक पाने को उमड़ी भीड़
संगमविहार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रोड शो आयोजित
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की झलक पाने को उमड़ी भीड़

जे टी न्यूज, दिल्ली(एम एम प्रसाद): लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जगह जगह सभा का आयोजन कर रही है। आज संगमविहार में आयोजित सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की आप जनता का आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। उन्होंने अपने सम्बोधन में दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का एक झलक पाने के लिए लोगो का भीड़ उमड़ पड़ा।।

