एक ही परिसर में चलते दो अलग-अलग विद्यालय होंगे मर्ज : वरीय उपसमाहर्ता
एक ही परिसर में चलते दो अलग-अलग विद्यालय होंगे मर्ज : वरीय उपसमाहर्ता

जे टी न्यूज, मधुबनी:
डीएम के निर्देशानुसार बुधवार को लदनियां प्रखंड की महथा, बेलाही व पिपराही पंचायत की जांच प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारियों ने की। वरीय उपसमाहर्ता सुजित कुमार वर्णवाल ने महथा पंचायत के एक ही परिसर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्या व उत्कृष्ट मध्य विद्यालय की बिन्दुवार जांच की। जांच के क्रम में विद्यालय भवन पर नाम लिखा नहीं रहने के कारण प्राथमिक विद्यालय कन्या के एचएम को कड़ी फटकार लगाई। जांचोपरांत प्राथमिक विद्यालय कन्या को उन्होंने सरकारी राशि की बर्बादी का कारण बताया। एक ही परिसर में होने के कारण उन्होंने कहा कि अविलंब प्राथमिक विद्यालय कन्या को पूरी तरह व्यवस्थित उत्कृष्ट मध्य विद्यालय में मर्ज करवाने की पहल की जानी चाहिए। कहा कि इसके संबंध में डीईओ को लिखा जाएगा। उन्होंने प्रखंड कार्यालय से सटे कस्तूरबा बालिका विद्यालय की भी जांच की। वहां वर्ग कक्ष में पंखा बंद पाया गया। इसके साथ महथा पंचायत की विभिन्न योजनाओं की भी जांच की गई। पीएचईडी के जिम्मे स्थित नलजल योजना बंद पाई गई।
बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बेलाही पंचायत के विद्यालय सहित विभिन्न योजनाओं की जांच की। सीओ कुमार राजीव रंजन ने पिपराही पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जांच की।


