कसमा मरार के रामकुमार सिंह बने सहायक प्राध्यापक जे टी न्यूज,खजौली:

कसमा मरार के रामकुमार सिंह बने सहायक प्राध्यापक
जे टी न्यूज,खजौली:


बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के साक्षात्कार में प्रखंड के कसमा मरार गांव के वार्ड- 5 निवासी डाॅ राम कुमार सिंह पिता कृष्णदेव प्रसाद माता मंजू देवी का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होनंे अपने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर न केवल गांव व प्रखंड बल्की जिला का नाम रोशन किया है। बतादे उन्होनंे पटना विश्वविद्यालय से एमए भूगोल एवं पीएचडी की उपाधि पटना विश्वविद्यालय से प्राप्त किये है। पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ के नेता रहे। राजस्थान कोटा विश्वविद्यालय में अतिथि संकाय से सहायक प्राध्यापक बने। इसके बाद उन्होंने अतिथि संकाय से एसडीजी डिग्री काॅलेज बेनीपुर दरभंगा में भी सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्योपरांत वर्तमान में वे सीएमबी काॅलेज घोघरडीहा में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता कृष्णदेव प्रसाद सिंह झाड़खंड से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक थे। माता मंजू देवी कुशल गृहणी है। बड़ा भाई डाॅ शिवकुमार सिंह व्यवहार न्यायालय मधुबनी में वकील है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button