ट्रक की ठोकर लगने से दो बाइक सवार युवक घायल

ट्रक की ठोकर लगने से दो बाइक सवार युवक घायलजे टी न्यूज़ बिस्फी ( मधुबनी ) बिस्फी कमतौल पथ पर ट्रक की
ठोकर लगने से दो बाइक सवार घायल हो गये हैं। इनमें
गंभीर रूप से घायल विष्णु देव कुमार को इलाज के लिए पीएचसी बिस्फी लाया गया।जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।जबकि घायल एक अन्य युवक को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। घायल युवक विष्णुदेव यादव बलहा गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बिस्फी थाना के एएसआई पिंकू कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।

Related Articles

Back to top button