जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा प्रगति यात्रा से संबंधित कोषांगों की बैठक

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा प्रगति यात्रा से संबंधित कोषांगों की बैठक

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आगामी 13 जनवरी 2025 को प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री बिहार की प्रगति यात्रा से संबंधित कोषांगों की बैठक की गई। माननीय मुख्यमंत्री बिहार की प्रति यात्रा से संबंधित कुल 9 कोषांगों का गठन किया गया है जिसमें स्टॉल कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी उप विकास आयुक्त समस्तीपुर को बनाया गया है जबकि इसके नोडल पदाधिकारी श्री आशुतोष आनंद निदेशक डीआरडीए को बनाया गया है। योजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को बनाया गया है जबकि श्री संजीव कुमार कापर जिला भू अर्जन पदाधिकारी इसके नोडल पदाधिकारी है। भ्रमण/ निरीक्षण /शिलान्यास कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त समस्तीपुर जबकि नोडल पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल जिला पंचायत राज अधिकारी समस्तीपुर को बनाया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा मुक्तापुर आर ओ बी शिलान्यास हेतु गठित कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री शशिकांत पासवान अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण तथा नोडल पदाधिकारी श्री विवेक चंद्र पटेल जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया है।

विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी अपर समाहर्ता जबकि नोडल पदाधिकारी श्री महमूद आलम विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सरकार को बनाया गया है। प्रतिवेदन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता समस्तीपुर एवं नोडल विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा को बनाया गया है ।समीक्षा बैठक प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री कुमार देवेंद्र प्रोज्ज्वल नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर जबकि नोडल पदाधिकारी श्री विजय कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर एवं श्री रजनीश कुमार राय नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर को बनाया गया है। भोजन /अल्पाहार/ पेयजल आदि प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी अपर समाहर्ता जबकि नोडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर है। हेलीपैड निर्माण कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी एवं नोडल पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल समस्तीपुर है। जबकि आईडी निर्गत कोषांग के नोडल पदाधिकारी सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button