राजद के प्रदेश महासचिव बने शशि सिंह यादव नेतागण ने दी बधाई!
राजद के प्रदेश महासचिव बने शशि सिंह यादव नेतागण ने दी बधाई

जे टी न्यूज, वैशाली: राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के श्री लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सहमति के उपरांत राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष( पंचायती राज्य प्रकोष्ठ ) महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने युवा, संघर्षील, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शशि भूषण कुमार उर्फ शशि सिंह यादव को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि शशि सिंह यादव को प्रदेश महासचिव बनाने से उत्तर बिहार में वैशाली,मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा,सुपौल,मधेपुरा, सहित उत्तर बिहार के संपूर्ण जिला में राजद पार्टी सशक्त और धारदार बनेगी! इनसे उम्मीद है राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को मजबूती प्रदान हेतु संघर्षमय भूमिका निभाएंगे! शशि सिंह यादव को प्रदेश महासचिव बनने पर, राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक भाई वीरेंद्र, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर मनोज झा, राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, राजद के वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल, , राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, राजद अध्यक्ष (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ) अनिल कुमार साधु, राजद के प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, राजद प्रदेश कार्यालय प्रभारी चंदेश्वर प्रसाद, राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मीनापुर विधायक मुन्ना यादव, गायघाट विधायक निरंजन राय,राजद नेता विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) अरविंद साहनी,पूर्व जिला पार्षद नीलम देवी, जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी,राजद जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार यादव,छात्र राजद नेता मणिकांत कुमार मणि, राष्ट्रीय जनता दल जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न लोहिया, जिला महासचिव बिंदेश्वर दास, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष राजद (पंचायती राज ) बिना यादव, सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष (पंचायती राज) रामनाथ राय सहित अन्य नेतागण ने शशि सिंह यादव को प्रदेश महासचिव बनने पर बहुत-बहुत बधाई दिया और आशा व्यक्त किया कि पार्टी की मजबूती हेतु सशक्त रूप से कार्य करेंगे!
