संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई की बैठक आयोजित
संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज़, मसौढ़ी : बिहार राज्य किसान सभा के प्रांतीय कार्यालय सूर्या कम्प्लेक्स, जमाल रोड में हुई। यह बैठक 11 फरवरी को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मसौढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में बुलाई गयी थी। बैठक में विभिन्न घटक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तैयारी सम्बन्धी रिपोर्ट पेश की। आम किसानों के बीच पर्चे का व्यापक वितरण और उनसे जीवंत सम्पर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को किसान महापंचायत में भागीदारी करवाने की योजना बनाई गई। ऐसी उम्मीद है कि किसान महापंचायत में 10 हजार किसानों एवं खेत मजदूरों की भागीदारी होगी। शहीद तिलका मांझी की 275वीं जयंती पर 11 फरवरी 2025 को इस किसान महापंचायत का आयोजन मसौढ़ी के डी.एन. कॉलेज मैदान में किया जाएगा। ग्यारह बजे दिन से चार बजे शाम तक आयोजित इस किसान महापंचायत को केन्द्रीय स्तर के नेताओं के अलावा हर घटक किसान संगठन के राज्य स्तरीय नेता सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय स्तर के नेताओं में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूलदु सिंह मानसा , अखिल भारतीय किसान सभा(अजय भवन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर, क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान, कीर्ति किसान यूनियन (सम्बद्ध अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा) के महासचिव राजिंदर सिंह दीपसिंहवाला तथा अखिल भारतीय किसान सभा (केनिंग लेन) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पी. कृष्णा प्रसाद कार्यक्रम में शामिल रहेंगे और किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार की बैठक में शरीक प्रमुख नेताओं में अखिल भारतीय किसान महासभा के उमेश सिंह, राजेन्द्र पटेल एवं कृपा नारायण सिंह, बिहार राज्य किसान सभा(जमाल रोड) के विनोद कुमार, अवधेश कुमार एवं शिव कुमार विद्यार्थी, बिहार राज्य किसान सभा(अजय भवन) के सीताराम शर्मा, बिहार किसान समिति के बलदेव झा, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नन्द किशोर सिंह, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के इन्द्र देव राय, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के रामवृक्ष राम, भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन के अनिल कुमार सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के संजय श्याम तथा किसान एकता मंच के उमेश शर्मा के नाम उल्लेखनीय हैं। इसके अलावा बैठक में सुरेश प्रसाद सिंह, जनकदेव सिंह तथा उमेशचंद्र राय भी शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) के नेता अवधेश कुमार ने की। जारीकर्ता : विनोद कुमार, उमेश सिंह, नन्द किशोर सिंह, सीताराम शर्मा, बलदेव झा, संजय श्याम, रामवृक्ष राम, इन्द्रदेव राय, अनिल कुमार सिंह, उमेश शर्मा

