जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च

किया प्रतिरोध नुक्कड़ सभा का आयोजन

जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्च  किया प्रतिरोध नुक्कड़ सभा का आयोजन किया घोर निंदा दोषी को जल्द गिरफ्तारी करने की किया मांग

जे टी न्यूज, खगड़िया: बेगूसराय में बछवारा के रुदौली गांव में कर्पूरी चौक पर जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के चेहरे पर सामंतवादी सोच के असामाजिक तत्वों द्वारा गंदा फेंक कर अपमानित करने के खिलाफ रेलवे जंक्शन के निकट भारतीय नाई समाज एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रतिरोध नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नाई समाज के जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर ने किया तथा संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी पांडव ठाकुर ने किया।
नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, बटेश्वर चौरसिया, रामप्रवेश ठाकुर, शंभू ठाकुर, अरुण यादव, चीकू पासवान कालेश्वर ठाकुर, लालमणि सदा, आदि ने उपरोक्त घटना की घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज भी मनुवादी सामंतवादी विचारधारा वाले असामाजिक तत्व पूरे देश में कर्पूरी ठाकुर, डॉ आंबेडकर, गांधी जी को अपमानित करने पर तुले हुए हैं। कहा कि सहरसा जिला में भी कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा को तोड़कर हटा दिया तथा मानसिकता से ग्रसित होकर अन्य प्रतिमा को उक्त स्थल पर स्थापित कर दिया। कर्पूरी ठाकुर के मरणोपरांत आज भी 38 साल बाद भी सामंतवादियों ने उनके लोकप्रियता सम्मान से ईर्ष्या कर रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर का सम्मान जब तक सूरज चांद रहेगा कर्पूरी ठाकुर का नाम अजर अमर रहेगा।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उक्त स्थल के सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जल्द करने, कड़ी सजा कार्रवाई करने की मांग किया है अन्यथा पूरे देश में सामंतवादी विचारधारा के असामाजिक तत्वों के खिलाफ आंदोलन तेज होगा।
समाजसेवियों ने बताया कि 6 फरवरी को बेगूसराय जिलाधिकारी के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा, जिसमें खगड़िया जिला से दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button