रामचरित मानस 52 गावां महायज्ञ मे निकली भव्य जलभरी शोभायात्रा
रामचरित मानस 52 गावां महायज्ञ मे निकली भव्य जलभरी शोभायात्रा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास प्रखंड करगहर अंतर्गत उग्रसेनपुर से 52 गावाँ महायज्ञ के द्वितीय चरण का आयोजन हाथी घोड़े उट गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से जल भरी शोभा यात्रा निकाला गया। शोभयात्रा मे बाबा सिद्धेश्वर नाथ दरबार करगहर शिवमंदिर से भक्त माथे पर कलश लेकर पहुंचे यज्ञ मंडप। ज्ञात हो कि उग्रसेनपुर गांव मे यज्ञ को लेकर जल भरी मे 52 गांव के लोग उपस्थित थे। गाजे-बाजे से के साथ श्रद्धालुओं ने बक्सर के गंगा जल को यज्ञ स्थल तक पहुंचाने के लिए हाथी घोड़ा ऊंट के साथ रवाना हुए। करगहर शिव मंदिर से हजारो महिला भक्तों द्वारा कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल तक पहुचाया गया। मंत्रोच्चार के बीच बज रहे ध्वनि यंत्रों सज वातावरण भक्तिमय रहा। आपको बता दें कि 52 गांवा महायज्ञ समिति के द्वारा होने वाले कार्यक्रम में काशी व मथुरा के संतों के साथ-साथ स्थानीय व मध्य प्रदेश मिर्जापुर के प्रवचन कर्ता बड़े-बड़े विद्वान भी भाग ले रहे हैं। 12 फरवरी को महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ भंडारा कर समापन किया जाएगा। प्रवचन दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। रामलीला रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यज्ञ समिति के अनुसार प्रवचन को लेकर राष्ट्रीय संत धीरेन्द्र शास्री मधुकर जी महराज के साथ यज्ञ के प्रधान पुजारी राम दुलारे राय गुरु जी महाराज धर्मराज शास्त्री मानस प्रवक्ता कथावाचक पूज्य गीता घाट बाबा भोजपुरिया बाबा व अन्य संतों के साथ प्रवचन देंगे। शोभा यात्रा मे शामिल लोगों के लिए तिलकापुर,नयका रोड, जलालपुर,अमवलिया,पाण्डेय पुल करगहर सहित जगह-जगह पर स्टाल लगाकर नाश्ते और पानी का भी स्थानीय लोगों के द्वारा बढ़-चढ़कर व्यवस्था किया गया था।
मौके पर करगहर विधायक सन्तोष कुमार मिश्रा जदयू के लोकप्रिय नेता बद्री भगत,जिला परिषद पूनम देवी,जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार,पैक्स सचिव डब्लू सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह बसडीहा पंचायत के वर्तमान उपमुखिया रविंद्र सिंह पूर्व उपमुखिया अरविंद सिंह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान,लोजपा प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव शम्भू लाल, संजीत चौरसिया,राहुल चौरसिया,मधु राम,बाला यादव,जयप्रकाश सिंह यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सूर्यबंश सिंह, कोषाध्यक्ष फुलेन्दर राय,सचिव मुना सिंह,विरेन्द्र राय,पप्पू पांडेय,शिवमुनी पाण्डेय,दीपक पांडेय,रामदुलार राय,सत्येन्द्र सिंह,विजय राय उमेश राय विनोद,रंजन राय पिंटू राय,धर्मेंद्र राय,मनोज राय,युवा नेता उज्ज्वला यादव,दर्शनाचारी उपाध्याय,नगीना यादव,बिनोद साह,भोला राम कार्यक्रम के संचालन कर्ता शिवमन्दिर सिंह सहित हजारों लोग यज्ञ के शोभायात्रा में शामिल रहें।


