बेगूसराय के मल्हीपुर में हंगामे के बीच सम्पन्न हुआ किसान चौपाल

बेगूसराय के मल्हीपुर में हंगामे के बीच सम्पन्न हुआ किसान चौपाल

जे टी न्यूज़,बेगूसराय

बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर गांव स्थित पुस्तकालय भवन के परिसर में वृहस्पतिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के द्वारा पंचायत स्तरीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित किसानों ने हो हंगामा करते हुए कार्यशाला में उपस्थित कृषि विभाग के कर्मी से पुछा कि महेशपुर पंचायत के किसानों को कम बीज क्यों दिया जाता है ? फ़सल क्षतिपूर्ति , किसान सम्मान योजना, जैविक खेती,शब्जी की खेती सहित सरकार द्वारा चलाए गए अन्य कृषि योजनाओं का लाभ सिर्फ कुछ चुनिंदा किसानों को ही क्यों? सरकार के किसान संबंधित योजनाओं की जानकारी हेतु वाट्सएप गुरुप बनाया क्यों नहीं गया ? वहीं आक्रोशित किसानों को समझाते हुए उपस्थित कृषि समन्वयक संजीव कुमार सिंह ने किसानों को रब्बी फसल का पंचायत का लक्ष्य के बारे में जानकारी दी, जिसके लिए उन्होंने मिट्टी जांच, कृषि यांत्रिकीकरण,पराली नहीं जलाने हेतु जानकारी प्रदान की।

उन्होंने जैविक खेती,शब्जी की खेती का गुर सीखाते हुए रोग व्याधि से फसलों को कैसे बचाया जाय उसकी भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लखनपुर पंचायत के किसान सलाहकार राजीव कुमार पाठक ने किया वहीं किसानों के समस्याओं का निराकरण महेशपुर पंचायत के किसान सलाहकार काबुल ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व मुखिया रामसेवक राय, सुदामा राय, अमितेश कुमार,जीबछ राय,फुलबाबु राय, सज्जन राय, उमेश साह,लक्षमण पासवान, रामाश्रय साह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button