सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन

जे टी न्यूज, तिलौथू (रोहतास) शुक्रवार को विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन दो स्तरों पर संपन्न हुआ। प्रथम भाग में विद्यालय के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा कुछ बच्चे स्वामी विवेकानंद का रूप धारण कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित किया।

प्रत्येक कक्षा से एक चयनित भैया बहन ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रभावी ढंग से व्याख्यान दिया। विद्यालय के अनेक आचार्य ने अपना विषय प्रस्तुत किया तत्पश्चात द्वितीय चरण में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं विद्यालय के आचार्य के साथ स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर व्याख्यान माला आयोजित किया गया। इस व्याख्यान माला का उद्घाटन हिंदी के विद्वान कवि लेखक प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथी सत्यानंद,

पूर्व छात्र सर्वेश चंद्र मिश्र, उप प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा, प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा भी उपस्थित रहे। पूर्व छात्रों एवं आचार्य को संबोधित करते हुए प्रोफेसर प्रदीप दुबे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी जी का योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने संपूर्ण विश्व को पुनर्जागरण का संदेश दिया तथा मानवता के प्रति सबको सजग बनाया। कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपादित हुआ। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा ने दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button