35 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज धराये
35 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज धराये

जे टी न्यूज़, मधुबनी: पतौना पुलिस द्वारा होली पर्व को लेकर शराब माफियाओं के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने सिबौल तथा नरसाम, दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 35 बोतल शराब जब्त किया है।पुलिस ने सिबौल गांव के देव नारायण पूर्वे को 18 बोतल शराब के साथ तथा नरसाम गांव में गुप्त सूचना मिलने पर वीरेन्द्र ठाकुर को 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है l



