ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में ‘जागृवान् स: समिन्धते’ पर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम कल

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में ‘जागृवान् स: समिन्धते’ पर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम कल

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में शनिवार को एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘जागृवान् स: समिन्धते’ (एक वेदवाक्य) विषय पर आधारित होगा और इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सौ से अधिक शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे। संवाद कार्यक्रम का समय 02:45 बजे से निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव और दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दर्शनशास्त्र विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शिवानी शर्मा शामिल होंगी। जबकि दर्शनशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के पूर्व अध्यक्ष और अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जटाशंकर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना (बिहार) के पूर्व अध्यक्ष और आईसीपीआर, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रमेशचंद्र सिन्हा करेंगे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव करेंगे।

 

डॉ. शेखर ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् की एक महत्वपूर्ण योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक माह एक पूर्व निर्धारित विषय पर ऑनलाइन-ऑफलाइन संवाद आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button