विज्ञान दिवस पर वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञान दिवस पर वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी               जे टी न्यूज, समस्तीपुर: 28 फरवरी 2025 को वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में विज्ञान विभाग द्वारा प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता और डा. मृत्युंजय कुमार ठाकुर एवं डॉ अपूर्वा मुले के संयोजन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर विज्ञान की 50 से अधिक छात्राएं की प्रोजेक्ट प्रदर्शनी की जायेगी। प्रधानाचार्या प्रो. सिन्हा ने बताया कि महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य छात्राओं के विज्ञान में रुचि और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य और भौतिकी के विद्वान डॉ राज किशोर प्रसाद होंगे। डॉ. अपूर्वा मुले ने कहा कि इस वर्ष भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम “विकास भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” रखी है।

Related Articles

Back to top button