होमगार्ड एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर विष्णुदेव यादव हुए निर्विरोध निर्वाचित

जेटी न्यूज मधुबनी

बगहा स्थित आयोजित होमगार्ड एसोसिएशन के केंद्रीय कमेटी के चुनाव में फिर एकबार केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड क्षेत्र के कॉपरेटिव अध्यक्ष एवं होमगार्ड एसोसिएशन के केंद्रीय सचिव रहे विष्णुदेव सिंह यादव ने केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मालूम हो कि श्री यादव 35 वर्षो तक दरभंगा जिला होमगार्ड एसोसिएशन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष रहे है। जिस दौरान होमगार्ड के हक- हकूक सहित वेतनमान को लेकर छिड़ी आंदोलन में जेल तक का सफर तय करना पड़ा। परन्तु 28 वर्षो तक चली न्यायिक कार्रवाई के बाद केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री यादव को न्यायालय ने बाईज्जत बरी किया था। वहीं बीते 3 वर्षो से होमगार्ड एसोसिएशन के केंद्रीय सचिव पद की कमान भी श्री यादव संभालते रहे। निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्री यादव ने कहा कि पूर्व के स्वरूप ही होमगार्ड जवानों के लंबित मांगो पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने को रणनीति शीघ्र ही तय की जाएगी। साथ ही जवानों के हक-हकूक को लेकर वे आजीवन संघर्षो को रुप देने को वचनबद्ध हूँ।

केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर विधायक भरत भूषण मंडल, हरिभूषण ठाकुर बचौल, समीर महासेठ, एमएलसी सुमन महासेठ, पूर्व विधायक डॉ फैयाज अहमद, उमाकांत यादव, सीताराम यादव, रामअशीष यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा, कांग्रेस के वरीय नेता सह अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा , कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ब्रह्मानंद यादव, कॉपरेटिव बैंक की निदेशक परिसद की पूर्व सदस्या उर्मिला देवी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा , पूर्व प्रमुख अब्दुस सलाम, भाजपा नेता संजय यादव, रामशकल यादव, भारतीय जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष रामनाथ यादव, शिक्षाविद शिवशंकर रॉय एवं जुगनू मिश्र ने बधाई देते हुए तमाम होमगार्ड के जवानों को भी नये केंद्रीय प्रतिनिधि के चयन पर शुभकामना दिया है।

Related Articles

Back to top button