विद्युत स्पर्शाघात से स्वास्थ्यकर्मी की मौत
जे टी न्यूज, मधुबनी:
बिस्फी प्रखंड के पूर्व प्रमुख शिला देवी के दामाद एवं नाहस दक्षिणी पंचायत स्थित खंगरेठा गांव निवासी स्वास्थ्यकर्मी दशरथ कुमार यादव उम्र =30वर्ष की मृत्यु शुक्रवार को बिजली करेंट से हो गई । सवेरे मृतक अपने घर के आंगन में स्थित चपाकल पर पानी भरने गए हुए थे इसी बीच चा में लगे बिजली के मोटर के करेंट से सात जाने के बाद मूर्छित हो गया । आनन फानन में बेहोशी की हालत में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद ,युवा राजद प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद ,सांसद प्रतिनिधि एवं राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव ,राजद नेता मोo गालिब ,जितेन्द्र प्रसाद उर्फ मुना ,मोo महताब आलम एवं अरुण कुमार यादव ने इस दुखद एवं अनहोनी घटना पर दुख व्यक्त किया है ।
