बिहार का 2025-26 बजट को गरीब विरोधी बताते हुये भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
जेटी न्यूज /मधुबनी
मालेनगर के समीप लहेरियागंज -जितवारपुर रोड पर बजट के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला और बजट की कापी का दहन किया।
माले कार्यकर्ताओं ने 200 यूनिट बिजली फ्री देने की गारंटी करने,रसोइया, आशा, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी,सफाईकर्मि सहित अन्य स्कीम कर्मियों को कमसे कम दस हजार रुपये मासिक भुगतान करने,सभी गरीबों को पक्का मकान, पांच डिसमल बास भूमि, दो लाख रुपये लघु उद्दमी योजना के तहत अनुदान ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन तीन हजार देने के मद में ब्यबस्था करने की मांग किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बक्ताओं ने कहा कि नीतिश भाजपा के सरकार में अपराधियो, भ्रष्टाचारीयों,सामंती माफियों का मनोबल बढ़ गया है, जिसे 2025 के चुनाव में जनता उखाड़ फेकेगी और बदलो बिहार – बदलो सरकार के नारे को धरातल पर उतारेगी.
कार्यक्रम को माले नेता श्याम पंडित, शांति सहनी, अजीत कुमार ठाकुर, मोहम्मद ईमरान, बद्री पासवान, दुर्गेस कामत, वगैरह ने संबोधित किया, जबकि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
