बहन ने इंजीनियर भाई को दी मुखाग्नि, नम हुई सबकी आंखें

बहन ने इंजीनियर भाई को दी मुखाग्नि, नम हुई सबकी आंखें

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता प्रखण्ड अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गाँव ( अगुआनी गंगा घाट) में होली के दिन एक दिल को पिघला देने वाला मामला सामने आया है। जो बहन सालों तक अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती रही, आज उसी हाथ से उसे मुखाग्नि देने की हिम्मत जुटानी पड़ी। सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गाँव में भावुक माहौल बन गया है। डुमरिया बुजुर्ग गाँव निवासी भवेश मिश्र के इकलौते इंजीनियर पुत्र प्रशांत कुमार की हार्ट अटैक से मौत दिल्ली में हो गयी। दरअसल कुछ महीने पहले परबत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ विधान चंद्र मिश्र की हत्या हुई थी। जिसमें भवेश मिश्रा को आरोपी बनाया गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह जेल में है। इस घटना के बाद शुक्रवार को भवेश मिश्र को पैरोल पर 1 दिन के लिए पुत्र का अंतिम दर्शन एवं दाह संस्कार में शामिल हुए। भवेश मिश्र का इकलौता पुत्र जिसका नाम प्रशांत था। वह दिल्ली में इंजीनियर था। जब उसके पिता भवेश मिश्रा को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। पुत्र इन सारी बातों से अनभिज्ञ था। कुछ दिनों के बाद जब प्रशांत अपने गाँव डुमरिया बुजुर्ग आया तब उसे अपने पिता के बारे में पता चला कि मेरे पिताजी जेल में बंद है। ग्रामीण का मानना है कि पिता के जेल जाने का सदमा को प्रशांत बर्दाश्त नहीं कर सका। और बिमार हो बैठा ! 13 मार्च को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। अगुआनी गंगा घाट पर दाह संस्कार बहन गुड़िया ने खुद अपने हाथों से भाई का किया। उनके दर्द और पीड़ा को देखकर पूरा गाँव भावुक हो गया।

Related Articles

Back to top button