सीएम नीतीश कुमार पर अंगुली उठाने वाले अपने गिरेबान को झांक लें – बबलू मंडल

सीएम नीतीश कुमार पर अंगुली उठाने वाले अपने गिरेबान को झांक लें - बबलू मंडल

जे टी न्यूज, खगड़िया:

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने राजद के लोगों के द्वारा उठाए गए सवालों के जबाब में करी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बढ़ते लोकप्रियता से विपक्षी पुरी तरह से घबरा गए हैं। विपक्षी जो सुबे बिहार को अपने शासनकाल में रसातल में पहुंचा दिया, राजनीतिक संस्कृति की परिभाषा बदल कर सामंत और तानाशाह के रूप में मंत्री मंडल चलाया हो। वैसे राजद के लोग देश और दुनियां को अपने कार्य मॉडल का कायल बना देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अंगुली उठाते हैं, जिन्हें थोड़ा सा लज्जा नहीं आती है।

 

श्री मंडल ने राजद के सुप्रिमो पर जमकर निशाना साधते हुए उन पर और राजद के लोगों पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समय में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने तथा 26 जनवरी 2002 को गणतंत्र दिवस समारोह में जब नेशनल थीम बज रहा था उस समय बगल में एक छोटा लड़का खड़ा था पर लालू -राबड़ी सोफा पर बैठे रह गए। क्या वह राष्ट्र का अपमान नहीं है? इसलिए नीतीश कुमार पर अंगुली उठाने से पहले खुद पर शर्म करना चाहिए राजद वालों को। उन्होंने कहा कि इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद का सुफरा साफ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button