प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ईद-उल-फितर का त्योहार : रंजीत कुमार साह

प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ईद-उल-फितर का त्योहार : रंजीत कुमार साह

जे टी न्यूज, खगड़िया: ईद के अवसर पर नगर पंचायत परबत्ता के चैयरमैन प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक रंजीत कुमार साह ने सोमवार को परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी एवं सेवई खाया। नगर पंचायत परबत्ता के चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि ईद प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। इस पर्व में हिन्दू मुस्लिम सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक की बधाई देते हैं। ईद का चांद दिखाई देने के दूसरे दिन प्रातःकाल स्नान कर नए वस्त्र पहन मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज पढ़ने जाते हैं। सब एकसाथ मिल-जुलकर अल्लाह (ईश्वर) को धन्यवाद देते हैं कि उसने उन्हें जीवन दिया, रोजे रखने की शक्ति दी। बाद में गले मिलकर ईद मुबारकबाद देते हैं। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ। माना जाता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है।

मौके पर वार्ड पार्षद ताहा सबुक्तगीन, माले नेता अरुण कुमार दास, राजद नेता अली इमाम, लाल खान, सोनू अली, सहित कई लोगों मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button