आशा पायल फाउंडेशन पूरे टीम के साथ कर रही अच्छा प्रयास…।

जेटीन्यूज़- संजीव मिश्रा।

जमुई:

  • कन्याओं को संस्था विदाई में काफी उपहार दे रही मुफ्त।
  • बाल-विवाह व भ्रूणहत्या आदि के रोकथाम के लिए प्रयास:सचिव

इनदिनों एक संस्था तेजी से महिला सशस्ति- करण के लिये अच्छा प्रयास कर रही है। जी! आज हम आपको जमुई जिले मेंं स्थित संस्था आशा पायल फाउंडेशन की बात करेंगे जो लगातर लड़कियों एवं महिलाओं के लिए अच्छा कार्य कर रही है।

आज हम संस्था के अध्यक्ष की बात करेंगे जो खुद भी एक महिला है। संस्था के बारे में अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने झंझट टाइम्स को बताते हुए कहा कि आशा पायल फाउंडेशन जो एक संस्था है गरीबों के लिए काफी बेहतर कार्य कर रही है।

ये संस्था वर्तमान में जमुई,बांका में लगातार अच्छा कार्य कर रही है, साथ ही गरीबों के लिए मददगार भी साबित हो रही है। अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने यह बताया कि संस्था गरीब कन्याओं के विवाह में बिदाई में उपहार स्वरूप काफी कुछ देती है, जिससे गरीब पिता को कुछ सहयोग

मिल जाता है। इसका मुख्य मकसद यही रहता कि कोई भी पिता अपने फूल सी बच्ची को अपना बोझ ना समझे। इस उपहार स्वरूप बिदाई में ट्रंक, तोषक, रजाई, बेडसीट, तकिया, मच्छरदानी, छाता, चूनरी, वर वधु का वस्त्र, साथ ही श्रृंगार सामग्री आदि दी जाती है।

वहीं जब हमने संस्था के सचिव राजेश निराला से बात की तो बताया कि यह विदाई सभी वर्ग के कन्याओ के लिए उपलब्ध है। हमारी संस्था अभी जमुई व बांका में कार्य कर रही है, हमारी योजना समस्त बिहार में कार्य करने की है, ताकि अपने कन्याओं को कोई भी पिता अपना बोझ ना समझे।

यह भी बताया कि हमारी संस्था इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम, भ्रूणहत्या रोकथाम के लिए अवेयरनेश का कार्य कर रही है। हमारी संस्था आशा पायल फाउंडेशन आगे भी यह प्रयास करती रहेगी। वही सचिव राजेश कुमार निराला व अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने होली के अवसर

पर जिलावासियों सहित समस्त बिहार की जनता को होली की शुभकामनाएं दी है और कहा कि इस होली को सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी लोग मनाये, ये होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ खेले।

Related Articles

Back to top button