लदनियां में भाईचारे के बीच मनी ईद
लदनियां में भाईचारे के बीच मनी ईद

जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड में ईद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के बीच उत्साह देखा गया। शांतिपूर्ण माहौल में सोमवार की सुबह विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। छपकी, पिपराही, पद्मा, एकहरी, नाथपट्टी, मिर्जापुर गांव समेत क्षेत्र के अन्य मस्जिदों के पास पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था। हिन्दू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन को एहतियात बरतते देखा गया। मुस्लिम बिरादरी के लोंगों को शुभकामना देने वालों में विष्णुदेव भंडारी, रामदेव यादव, रामचंद्र यादव, सरोज यादव, वीणा कुमारी, विजय राय, दिलीप यादव, आनंद कुमार, सुजित पासवान समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।


