नवीन सिन्हा के साथ मानवाधिकार प्रतिनिधि मंडल ने सदर एसडीएम की खास मुलाकात

नवीन सिन्हा के साथ मानवाधिकार प्रतिनिधि मंडल ने सदर एसडीएम की खास मुलाकातजे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास): जिला रोहतास के स्थानीय प्रशासन सदर एस डी एम के बुलावे पर मानवाधिकार संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नवीन सिन्हा के नेतृत्व में सदर एसडीएम से मिलने उनके कार्यालय गया। मामला संगठन द्वारा व्यवहार/ प्रयोग में लाए जाने वाले लोगो(ट्रेड मार्क)की प्रमाणिकता के संबंध में। आप सभी की यह जानकारी है कि पिछले 3 – 4 दिनों से ईद और नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण पर्व में शांति और सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक,एस डी ओ सदर,नगर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ थे। शासन प्रशासन की नजर आदित्य पैलेस रोजा रोड 1 पर लगे एक ऐसे बोर्ड पर नजर पड़ी जो संगठन के वरीय अधिकारी के पता व पहचान के लिए लगा था। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा और स्टेट चीफ हेल्थ प्रोटेक्शन डॉक्टर प्रवीण सिन्हा ने अपना पक्ष बड़ी मजबूती से रखा। सदर एसडीएम ने बातो को स्वीकार किया। संगठन द्वारा कार्यक्रम में आने के लिए आतिथ्य स्वीकार करने की बात भी की गई। पूरे मामले में हमारे केंद्रीय संगठन के मानदंड और उसकी गरिमा को विश्वाश में रखते हुए जिलाध्यक्ष का सफल और दूरदर्शी नेतृत्व ने एक बार पुनः हमे स्थानीय स्तर पर सफलीभूत किया।और शासन प्रशासन ने हम पर और हमारे संगठन भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन(नई दिल्ली)के जिला इकाई रोहतास,द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर विश्वास किया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा,डॉक्टर प्रवीन सिन्हा,स्टेट चीफ हेल्थ प्रोटेक्शन,विधि सचिव सह अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह,मीडिया सचिव सह अधिवक्ता संजय तिवारी जिला संवाददाता निरंजन तिवारी सरोज सिंह(बकसडा)के साथ प्रवक्ता डॉक्टर राकेश बघेल उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button