बहुआरा गांव मे जूही ग्राम संगठन द्वारा जीविका महिला संवाद
बहुआरा गांव मे जूही ग्राम संगठन द्वारा जीविका महिला संवाद
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति जीविका के तत्वावधान में रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के बहुआर गांव मे जूही जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को साझा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक ,रजनीश कुमार रंजन एवं जिला से आई बी सी बी पदाधिकारी उत्पल कांत उपस्थित रहें। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान जीविका समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे जीविका के माध्यम से उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इस अवसर पर कई विशेष आकांक्षाए व उपलब्धिया दीदियों द्वारा गांव में आवश्यकता हेतु भी साझा की गई।कार्यक्रम में कुल 225 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। मुख्य बिंदु
1. सरकारी योजना के लाभुकों की आकांक्षाएं और सुझाव,जीविका भवन ,दीदियों द्वारा बोला गया कि बैंक लोन 12% से घटाकर 06% ,भवानी दयाल सन्यासी जो भूतपूर्व दक्षिण अफ्रीका का प्रधानमंत्री रह चुके उनके गांव बहुआरा में प्राथमिक विद्यालय नहीं है। जिसके कारण छोटे छोटे बच्चे बच्चियों का पढ़ने के लिए अपने गांव दूसरे गांव जाना पड़ता है। इसलिए वहां के सभी दीदियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय का मांग हुआ।पेंशन की राशि में बढ़ोतरी।
2. गैर- जीविका दीदियों का सुझाव और आकांक्षाए.. बहुआर गांव से तेंदुनी नहर तक रोड की मरमती,दीदियों के लिए रोजगार करने हेतु दीदियों का सुझाव दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार क्षेत्रीय समन्वयक द्वारा धन्यवाद दिया गया। जीविका का यह प्रयास महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

