अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षक स्व.जयेन्द्र सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षक स्व.जयेन्द्र सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत प्रखंड करगहर के अख्तियारपुर ग्राम में गुरुवार के दिन रात्रि 8 बजे आयोजक शिक्षक रवीरंजन सिंह की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम का आगाज किया गया। संयोजक भोला सिंह संतोष सिंह मुकेश एवं अभय सिंह।वही संचालन विजय यादव उद्घाटन बीएसपी करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह,करगहर विधानसभा के पूर्व सीपीआई प्रत्याशी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता,राजद नेता शिव शंकर सिंह कुशवाहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षक रवि रंजन सिंह द्वारा सैकड़ो मजदूरों एवं आगत अतिथियों को अंग वस्त्र पुष्पहार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दुनिया के मजदूरों एक हो के जोरदार नारों से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 1886 से पहले मजदूरों से 18 घंटा काम लिया जाता था सामंतो द्वारा शोषित पीड़ित मजदूरों का शोषण किया जाता था।अमेरिका के शिकागों शहर में लाखों मज़दूरों ने दिन में आठ घंटा काम,आठ घंटा आराम,आठ घंटा मनोरंजन एवं अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करने को लेकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन भी किया।
उन्होंने कहा कि मजदूरों के आंदोलन को कुचलने के लिए पूंजीवाद तानाशाही सरकार ने मजदूरों पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें हजारों मजदूर शहीद हो गए। मजदूरों के कपड़े ख़ून से लथपथ हो गए शहीद मजदूर के खून से लथपथ कपड़े को एक मजदूर ने डंडे में बांधकर ऊपर लहरा दिया उसी दिन से मजदूरों का झंडा लाल हो गया।
1 मई 1889 में पुरे विश्व में मजदूरों के सम्मान में छुट्टी निर्धारित की गई उसी दिन से अंतरास्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाने लगा।1 मई 1923 को भारत के चेन्नई में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया।मजदूर नहीं होते तो न हवामहल होता ना ताजमहल होता। सूई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने का काम मजदूर हीं करते हैं। बड़े बड़े विल्डिंग मजदूर हीं बनाते हैं। मजदूर अपना खून पसीना बहा कर धरती का सीना चीरकर अन्न उपजाने में सहयोग करते हैं। तभी दुनिया के लोगों को भोजन नसीब होता है। कल कारखाने चलाने वाले,बैंक,सरकारी कर्मचारी,शिक्षक,जवान सभी मजदूर हैं। इनका राष्ट्रनिर्माण में सराहनीय योगदान हैं। इसलिए हम सभी को मजदूर भाइयों का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम आकर्षक एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजक शिक्षक रवि रंजन सिंह को धन्यवाद दिया।मौके पर कुदरा प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र राम,सेंदुवार पंचायत मुखिया अशोक यादव,नरवर पंचायत के मुखिया महेंद्र सिंह, रोहतास केसरी मोहन पहलवान, राजद नेता राजू यादव,मनोज यादव,गोपाल रुपैठा पंचायत पुूर्व मुखिया सुनील पासवान,ए आई वाई एफ के जिला सचिव रवि शंकर पासवान,सीपीआई बली पासवान मुखिया धनजी सिंह कु शही अरविंद नेता मनोज यादव जिला महासचिव राजद कोचस नेता अरविंद यादव रमाकांत यादव कोचस प्रमुख मृत्युंजय नरवर पंचायत के मुखिया बलभद्रपुर शशि मंटू यादव चितैनी अखिलेश सिंह अख्तियारपुर रितेश दिनेश पिंटू प्रभात हरेंद्र सिंह प्रताप सिंह उप चेयरमैन संझौली रवि राय पैक्स अध्यक्ष सकरी अजीत रतवार कैमूर धंजी मुखिया सकरी कैमूर धनंजय मुखिया कोचस अरविंद सिंह कैमूर रामप्रताप सिंह बबन यादव शिक्षक नेता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदीप शिक्षक संतोष राय अमित सिंह संतोष सिंह विजय कुमार कौशल विश्वजीत सिंह बबलू जगन्नाथ जयप्रकाश जसामुद्दीन अंसारी के साथ हजारों आम जनता एवं मजदूर लोगउपस्थित थे।


