दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन 5 से 15 अप्रैल तक जे टी न्यूज, मधुबनी। मधुबनी ज़िले के सभी प्रखंडों के प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों पर 0-18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों हेतु 05/05/2025 से 15/05/2025 तक नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी दिव्यांग बच्चों के माता पिता से अपील किया है कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में अवश्य भाग लें।                        *आवश्यक दस्तावेज:
1. आधार कार्ड
2. फोटो
3. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
4. मोबाइल नंबर                                                                                            *शिविर स्थल एवं तिथि:
1. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र कलुआही, ख़जौली एवं बाबूबरही – 05/05/2025
2. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, रहिका एवं पंडौल – 07/05/2025
3. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, अंधराठाढ़ी, मधेपुर एवं लखनौर – 08/05/2025
4. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, झंझारपुर, घोघरडीहा एवं खुटौना – 09/05/2025
5. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, लौकही एवं फुलपरास – 10/05/2025
6. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, हरलाखी एवं मधवापुर – 13/05/2025
7. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, बेनीपट्टी एवं बिस्फी – 14/05/2025
8. प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, लदनियां, बासोपट्टी एवं जयनगर – 15/05/2025              शिविर में दिव्यांगजन सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक उपस्थित होकर अपना नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही बैटरी चालित ट्राइसाइकिल (60% या उससे अधिक दिव्यांगता), कृत्रिम उपकरण, दिव्यांग पेंशन आदि के भी आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button