पुस्तकालय भवन जीर्णोद्धार के बावजूद पुस्तक सहित आंत मेंरिक संसाधन का अभावग्रस्त
चाहार दिवारी एवं आकर्षक गेट का निर्माण एवं डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की जरूरत
पुस्तकालय भवन जीर्णोद्धार के बावजूद पुस्तक सहित आंत मेंरिक संसाधन का अभावग्रस्त / चाहार दिवारी एवं आकर्षक गेट का निर्माण एवं डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की जरूरत
जे टी न्यूज, अलौली: अलौली ब्लॉक चौक अवस्थित ऐतिहासिक प्राचीनतम लोकप्रिय श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय जीर्णोद्धार के दो वर्ष बाद भी पुस्तक सहित बुनियादी सुविधा से अभावग्रस्त है।
उक्त बातें श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक किरण देव यादव ने कहा।
यादव ने युवक प्रखंड पुस्तकालय का चाहारदिवारी एवं आकर्षक मुख्य द्वार निर्माण करने तथा पुस्तकालय को डिजिटलाइजेशन करने की मांग जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख, जिला पार्षद, विधायक, सांसद से किया है। उन्होंने पुस्तकालय में बुनियादी सुविधा एवं पठन पाठन सामग्री पुस्तक, डिजिटल लाइब्रेरी बनाने, लैपटॉप कंप्यूटर उपलब्ध कराने, नियमित रूप से सभी अखबार उपलब्ध करने, चापाकल पेयजल, समुचित विधिवत बिजली, फर्नीचर शौचालय आदि की व्यवस्था करने एवं परिसर का सौंदर्यीकरण करने की मांग किया।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि विगत दिनों प्रशासन के द्वारा पुस्तकालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। उन्होंने जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन तथा शिक्षा विभाग से पुस्तकालय संचालन हेतु संसाधन उपलब्ध कराने एवं फंड मुहैया करने की मांग किया है।
पुस्तकालय निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक किरण देव यादव, सह संयोजक रामचंद्र यादव, दानवीर यादव, समन्वयक मंडल ब्रजनंदन महतों, महेश्वर यादव, दिनेश शाह, लालमणि सदा, मोहम्मद तंजीम, हरिनंदन यादव, गिरिश कुमार , विजय यादव , अनुज यादव , पंकज कुमार आदि ने आदि ने कहा कि पुस्तकालय की बुनियादी सुविधा, सफल संचालन, देखरेख एवं विकास हेतु विभागीय अनुदान राशि उपलब्ध कराने की जरूरत है ताकि पुस्तकालय का सर्वांगीण विकास हो सके।
श्री यादव ने कहा कि विगत वर्षों में सामाजिक संगठन फरकिया मिशन ने पुस्तकालय निर्माण को लेकर अनवरत आंदोलन चलाया, जिससे भवन निर्माण जिर्णोद्धार की सफलता मिली, किंतु आंतरिक संसाधन के अभाव में पुस्तकालय शोभा का वस्तु बन कर रह गया है।
शुरुआती दौर में सदर विधायक छत्रपति यादव के नेतृत्व में आंतरिक संसाधन जुटाने हेतु कोष संग्रह अभियान संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा अनवरत रूप से चलाया गया। तत्पश्चात पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली केसर द्वारा भवन निर्माण कराया गया तथा अलौली विधायक रामवृक्ष सदा के माध्यम से पुस्तकालय के आंतरिक भाग में शौचालय का निर्माण हुआ। किंतु आज भी बुनियादी सुविधा का घोर अभाव है। जिससे स्थानीय छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, बुद्धिजीवी, पाठ्य सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो सका है।
श्री यादव ने कहा कि बौद्धिक विकास हेतु देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए एवं सामाजिक जन सरोकारों को लेकर इंसानियत मानवता नैतिकता समाजसेवा की भावना पैदा करने हेतु पुस्तकालय का सर्वांगीण विकास एवं सदुपयोग अति आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट किया है।
