*जन वितरण से अनाज के लिए पॉस मशीन में अंगूठा लगाने का निर्णय वापस हो: अवधेश कुमार*

*मुफ्त में सभी को अनाज देने के बदले, अनाज से सेनिटाइजर बनाने का केंद्र सरकार का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण*

*जन वितरण से अनाज के लिए पॉस मशीन में अंगूठा लगाने का निर्णय वापस हो: अवधेश कुमार*

*मुफ्त में सभी को अनाज देने के बदले, अनाज से सेनिटाइजर बनाने का केंद्र सरकार का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण*

आर.के. राय/ठाकुर वरुण कुमार।

पटना::- सीपीआई(एम) बिहार राज्य कमिटी के सचिव अवधेश कुमार ने बताया है कि आज जब सभी परिवारों को मुफ्त में अनाज देने की जरूरत है वहीं राज्य सरकार के द्वारा पॉस मशीन में अंगूठा लगाने का निर्णय गलत है। इससे बड़ी संख्या में राशन कार्ड धारी भी राशन से वंचित हो जाएंगे।

यह सच्चाई है कि हाथ से काम करने वाले मजदूरों, वृद्धजनों के अंगूठे घिस जाने के चलते पॉस मशीन में उनके चिन्ह नहीं आ पाते हैं, फल स्वरूप वह अनाज से वंचित हो जाते हैं।

आज करोना वायरस के चलते लोगों के सामने भूख की समस्याएं गंभीर है, ऐसी हालत में पार्टी मांग करती है कि पीडीएस से अनाज के लिए अंगूठा लगाने के निर्णय सरकार तुरंत वापस ले और सभी परिवारों को 35 किलो अनाज उपलब्ध कराने की गारंटी करें। तभी कोरेना जैसे महामारी के खिलाफ संघर्ष में मजबूती आएगी।

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने गोदामों में पड़े अनाज को मजदूरों को मुफ्त में मुहैया कराने के बजाय कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए सेनिटाइजर बनाने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार का यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी मांग करती है की इस निर्णय को अविलंब वापस ले और सभी जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Back to top button