संजय कुमार यादव परबत्ता के राष्ट्रीय जनता दल निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए

संजय कुमार यादव परबत्ता के राष्ट्रीय जनता दल निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए जे टी न्यूज, खगड़िया: राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड परबत्ता का सांगठनिक का चुनाव हुआ यह चुनाव रंजीत शाह परबत्ता चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि के आवास पर हुआ जिसकी अध्यक्षता मो इरशाद साहब के द्वारा किया गया। जिसमें परबत्ता प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष एवं दो डेली गेट के उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए अबू मो अंसारी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी मीरा सिंह अपने उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित करने का प्रस्ताव दिया जिसमें नीतीश कुमार द्वारा संजय कुमार यादव का नाम प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव दिया जिसका समर्थन विकास चंद्र यादव के द्वारा किया गया 20 मिनट का समय देने के बाद किसी दूसरे साथी का नाम अध्यक्ष पद के लिए नहीं आया अंत में संजय कुमार यादव को परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष के लिए निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया। जिसकी घोषणा अबू मो अंसारी उर्फ गुदर सेठ एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी श्रीमती मीरा सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया श्री संजय कुमार यादव के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर प्रखंड परबत्ता राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं में सभी तरफ खुशी का लहर है ।जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित थे दशरथ दास पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नारद यादव जिला सचिव कैलाश चंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष रंजीत शाह नगर चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि अफरोज शाह प्रखंड प्रधान महासचिव मोहम्मद अली इमाम नगर अध्यक्ष परबत्ता नीतीश कुमार यादव प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रखंड कोषाध्यक्ष रंजीत चौरसिया दारा सिंह अमरेश यादव हिमांशु कुमार इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Back to top button