थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार आयोजित
थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार आयोजित
जे टी न्यूज, करगहर (रोहतास) शनिवार के दिन थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी ने लगाया जनता दरबार। जनता दरबार की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने किया। बताते चलें कि करगहर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद नासूर बना हुआ है।
जिसको लेकर आए दिन मारपीट की घटना घटती रहती है। उक्त मामले को लेकर हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन होता है। वही शनिवार के जनता दरबार में कुल तीन मामले आए।
पहला मामला शीतल शाह ग्राम बिशनपुरा द्वितीय पक्ष को नोटिस किया गया। वही दूसरा मामला राजेंद्र राय ग्राम कुंभिला अतिक्रमण मामला में द्वितीय पक्ष को नोटिस किया गया एवं तीसरा मामला राम अवधेश सिंह ग्राम बड़की खडारी भूमि विवाद को लेकर द्वितीय पक्ष को नोटिस किया गया।