जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन

जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन जे टी न्यूज, सुपौल: सुपौल सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पूर्व वर्ष के लंबित भुगतान यथा नाव/नाविक, गृह क्षति इत्यादि से संबंधित भुगतान दो दिनों के भीतर करवाने का निदेश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को दिया गया। साथ ही जी0आर0 से संबंधित डाटा अपडेशन का कार्य अविलंब प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। अपने अंचल अंतर्गत सभी बाढ़ शरण स्थलों एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों का ससमय निरीक्षण करने का निदेश सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया। जी0 आर0 से संबंधित आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोडेड डाटा का वार्ड स्तर पर भौतिक सत्यापन करने का निदेश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचल अधिकारी को दिया गया। उक्त अवसर पर सारा अशरफ, भा०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, सुपौल, राशीद कलीम अंसारी, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल एवं निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, निर्मली एवं वीरपुर, चंद्रभूषण कुमार, आपदा प्रभारी, सुपौल, अंचल अधिकारी सुपौल, किशनपुर, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, मरौना, बसंतपुर एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button