भाकपा – माले की बदलो बिहार यात्रा आज से शुरू

बदलो सरकार – बदलो बिहार’ के आह्वान के साथ निकली है यात्रा

भाकपा – माले की बदलो बिहार यात्रा आज से शुरू  / बदलो सरकार – बदलो बिहार’ के आह्वान के साथ निकली है यात्रा जे टी न्यूज, पटना :
’बदलो सरकार – बदलो बिहार’ के आह्वान के साथ भाकपा – माले की शाहाबाद – मगध जोन की यात्रा आज इंद्रपुरी जलाशय निर्माण स्थल से वहां पर काम के दौरान मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई.इस यात्रा को माले राज्य सचिव कुणाल और पोलित ब्यूरो के सदस्य अमर ने लाल झंडा दिखलाकर आगे की ओर रवाना किया.इस यात्रा का नेतृत्व काराकाट सांसद राजाराम सिंह, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, काराकाट विधायक अरुण सिंह, महानंद सिंह, संदीप सौरभ, अजीत कुशवाहा, रामबली सिंह यादव, गोपाल रविदास, शिवप्रकाश रंजन सहित क्षेत्र के कई अन्य प्रमुख नेतागण कर रहे हैं.इस मौके पर अकाढी गोला में एक विशाल सभा आयोजित हुई जिसे संबोधित करते हुए सांसद का. सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि 20 वर्षों के भाजपा–जदयू शासन का हाल यह है कि आज तक इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण नहीं हो सका. सोन नदी आज सूखने के कगार पर है. सोन नहर प्रणाली पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आज हाल यह है कि पानी से भरपूर माने जाने वाले इस इलाके ने पेयजल का गहरा संकट है.

प्रधानमंत्री इस इलाके में पिछले दिनों आए थे लेकिन किसानों के सवालों का कोई जवाब नहीं देते. भाजपा – नीतीश शासन में एपीएमसी ऐक्ट खत्म किया गया, एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं होती, बटाईदारों का पंजीकरण नहीं हुआ. किसानों से इस सरकार ने केवल धोखा किया है. इस सरकार को सबक सिखाना होगा.

10 दिनों की इस यात्रा में ग्रामीण बैठकों और जनसंवाद और सभाओं पर जोर दिया जाएगा. ठीक इसी प्रकार, सारण – चंपारण और तिरहुत – मिथिला जोन में भी यात्रा निकली है

Related Articles

Back to top button