मांगें पूरी होंने तक हड़ताल रहेगी जारी: शास्त्री

मांगें पूरी होंने तक हड़ताल रहेगी जारी: शास्त्री

जे टी न्यूज, खगड़िया: आवास कर्मी पांचवें दिन भी डटे रहे हड़ताल पर
राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ सगासा बिहार, राज्य ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक संघ एवं राज्य ग्रामीण आवास प्रखंड लेखा सहायक संघ के संयुक्त संगठन सगासा संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मांगें पूरी तक आगे भी जारी रहेगा। उक्त बातें संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कही। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय पर संघ द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष 16 सूत्री मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रमुख रूप से ग्रामीण आवास सहायक, पर्यवेक्षक व प्रखंड लेखा सहायकों की सेवा स्थायीकरण, मानदेय में सम्मानजनक व संतोषजनक वृद्धि, वित्त विभाग, बिहार सरकार से संबद्धता स्थापित कर मानदेय स्थायी रूप से समय पर भुगतान की व्यवस्था करने, बगैर स्पष्टीकरण सेवा समाप्त कर्मियों की फिर से बहाली करने, मृतक आवास कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति करने, राज्यकर्मी का दर्जा और कर्मचारी बीमा-स्वास्थ्य बीमा लाभ आदि सोलह सूत्री मांगें शामिल हैं। लेकिन सरकार की ओर से स्पष्ट व संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर संघ ने आंदोलन आगे भी तेज करने का निर्णय लिया। उक्त निर्णय के आलोक में शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ के जिला संयोजक संतोष आर्या,उपाध्यक्ष पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार, जिला सचिव मधुसूदन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,चन्दन कुमार, आकाश कुमार, लेखा सहायक रजनीश मिश्रा, जिला महासचिव पिन्टू ठाकुर एवं संघ के चौथम प्रखंड अध्यक्ष असद उल्लाह शाद ने सरकार पर कर्मियों के शोषण और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और चेताया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक या जनसुविधा में बाधा की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Related Articles

Back to top button