जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जे टी न्यूज़, सुपौल :अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल की ओर से व्यवहार न्यायालय, सुपौल के प्रांगण मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह्-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल मोO ग़ज़नफर हैदर की अध्यक्षता मे किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय, सुपौल के न्यायाधीश राहुल उपाध्याय, सभी जिला एवं अपर् सत्र न्यायाधीश, सुपौल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सुपौल, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल, गुरुदत्त शिरोमणि, किशोर न्यायिक परिषद, सुपौल से प्रधान् मैजिस्ट्रेट अरविन्द मिश्रा, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, सुपौल, एल0 ए0 डी0 सी0 के चीफ एवं डी. चीफ, सभी न्यायालय कर्मचारीगण नाज़ीर सर्वेश कुमार झा, हेड क्लर्क दिनेश जायसवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल, के सहायक पंकज कुमार झा, सन्नी कुमार एवं पी0 एल0 वी0 उपस्थित थे। इस अवसर पर योग साधना केंद्र, सुपौल के प्रशिक्षक उषा अग्रवाल भी उपस्थित थी। प्रशिक्षक के द्वारा न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियो को कई प्रकार के योगाभ्यास की जानकारी प्रदान की गई तथा योग कराई गई।

Related Articles

Back to top button